इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज के विभिन्न वर्ग तथा ग्रामीण आंचलो के व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाओ की जानकारी उपलब्ध कराकर यह सुनिश्चित किया जाये कि हर व्यक्ति पूर्णतयः स्वस्थ और निरोग्य हो जाये। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, जननी लाभ, सुरक्षित प्रसव, निरोग्य शिशु आदि के लिए है तथा सवास्थ्य सेवाओ को सीधे जनता के द्वार पहुँचाना है। ग्राम में निवास करने वाला एक फ़ोन के जरिये टीकाकरण प्रसव, जननी सुरक्षा योजना निरोग्य शिशु, आदि की समस्त जानकारी अपने घर बैठे ही पा सकेगे। अरोग्यम सेवा के अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक परिवार को दूरभाष 0121-2222509 के माध्यम से स्वास्थय सेवाओ की जानकारी निशुल्क फ़ोन काल व एस एम् एस से स्वतः प्रदान की जायेगी इसके अतिरिक्त इस दूरभाष संख्या 0121-2222509 पर काल कर प्रत्येक परिवार समस्त जानकारी स्वतः भी प्राप्त कर सकता है ।
