जल निगम (ग्रामीण) विभाग
जल निगम विभाग (Jal Nigam Department) मुख्य रूप से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के साफ़ पानी की आपूर्ति का कार्य करता है। यह विभाग नल कनेक्शन (FHTC) लगवाने, पानी की टंकियों के निर्माण, और जल आपूर्ति नेटवर्क के रखरखाव के लिए जिम्मेदार है|
जल जीवन मिशन भारत सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसे 2019 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य हर ग्रामीण घर तक नल से साफ पीने का पानी पहुँचाना है। योजना के अन्य उद्देश्य निम्न है :-
- ग्रामीण समुदायों के स्वास्थ्य में सुधार और जलजनित बीमारियों को कम करना।
- महिलाओं और लड़कियों द्वारा पानी लाने के लिए किए जाने वाले शारीरिक श्रम को कम करना और उन्हें सशक्त बनाना।
- ग्रामीण स्तर पर रोज़गार के अवसरों में वृद्धि करना।
- जल के प्रति सामुदायिक दृष्टिकोण (जन आंदोलन) को बढ़ावा देना।
अधिकारियो का विवरण:-
किसी भी समस्या / जानकारी हेतु नीचे दी गयी तालिका में सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है:-
| क्र० सं० | पदनाम | स्तर |
फ़ोन नंबर | ईमेल-आईडी |
| 1 | अधिशासी अभियन्ता जल निगम बागपत | जिला-स्तर | 9473942599 | eecdupjnbaghpat@gmail.com |
पेयजल योजनाओ से सबंधित शिकायत /मांग हेतु शासन द्वारा टोलफ्री नंबर दिया गया है :- 18001212164
उपरोक्त नंबर पर कोई भी उपभोक्ता अपनी शिकायत/मांग दर्ज करा सकता है|