बंद करे

जिला उद्यान विभाग 

जिला उद्यान विभाग (हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट) उत्तर प्रदेश सरकार का एक महतवपूर्ण  डिपार्टमेंट है, जिसका मुख्य मकसद गांवों में रहने वाले किसानो की ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए हॉर्टिकल्चरल फसलों के पूरे विकास को बढ़ावा देना है। मुख्य रूप से यह विभाग  किसानों को सब्ज़ियां, मसाले, फूल और फल जैसी अलग-अलग हॉर्टिकल्चरल फसलों के बीज सब्सिडी पर देता है।

 विभाग का मुख्य कार्य 

  • फल, सब्जी और फूलों की खेती को बढ़ावा देना
  • किसानों को नई तकनीक और उन्नत बीज/पौधे उपलब्ध कराना
  • नर्सरी (पौधशाला) चलाना और पौधे उपलब्ध कराना
  • ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना
  • किसानों को प्रशिक्षण (training) देना
  • बागवानी से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना
  • मधुमक्खी पालन स्कीम में किसानों को शामिल करना।
  • ग्रीनहाउस / पॉलीहाउस स्थापना में सहायता और सब्सिडी देना

अधिकारियो का विवरण:-

किसी भी समस्या / जानकारी हेतु नीचे दी गयी तालिका में सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है:-

क्रम सं0 पदनाम स्तर मोबाइल नंबर ई-मेल आईडी
1 जिला उद्यान अधिकारी जिला स्तर 8700367271 dhobpt2001@gmail.com
2 उद्यान निरीक्षक ब्लॉक स्तर 9456249011 dhobpt2001@gmail.com
3 उद्यान निरीक्षक ब्लॉक स्तर 9720619530 dhobpt2001@gmail.com
4 प्रधान चौधरी ब्लॉक स्तर (बागपत, खेकड़ा, पिलाना) 9917233478 dhobpt2001@gmail.com
5 प्रधान चौधरी ब्लॉक स्तर (बरौत, छपरौली, बिनौली) 8057164512 dhobpt2001@gmail.com

उत्तर प्रदेश उद्यान  विभाग से सम्बन्धित योजनाये एवं महत्वपूर्ण वेबसाइट (पोर्टल):-

क्र० सं०  विवरण वेबसाइट लिंक  कार्य
1 प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना https://pmksy.gov.in सिंचाई कवरेज का विस्तार करना, पानी की बर्बादी कम करना, और सूक्ष्म सिंचाई (Micro-irrigation) को बढ़ावा देना।
2 बागवानी के एकीकृत विकास के लिए मिशन (MIDH) https://www.midh.gov.in/ फलों, सब्जियों, मसालों, फूलों और बांस सहित बागवानी क्षेत्र का समग्र विकास करना है|
3 अनुसूचित जाति उप योजना- (SCP) 
https://uphorti.techgravis.in/index.aspx इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को बागवानी खेती के लिए विशेष प्राथमिकता और अधिक सब्सिडी दी जाती है, जिससे वे कम लागत में फल-सब्ज़ी, फूल आदि की खेती शुरू कर सकें।

कृषि से जुड़ी फ्री हेल्पलाइन:- 1800-180-1551 (यहां आप horticulture (फल, सब्ज़ी, फूल) से जुड़े सवाल भी पूछ सकते हैं।)