बंद करे

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लोगों के लिए काम करता है।
इसका मुख्य उद्देश्य है कि समाज का यह वर्ग शिक्षा, रोजगार और सामाजिक स्तर पर पीछे न रहे और उन्हें बराबरी का मौका मिले।यह विभाग आरक्षण, शिक्षा सहायता और आर्थिक योजनाओं को लागू करने में बड़ी भूमिका निभाता है।

पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए, वर्ष 1995 में पिछड़ा वर्ग विभाग की स्थापना की गई थी।

विभाग का उद्देश्य:-

  • पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षा में आगे बढ़ाना
  • आर्थिक रूप से मजबूत बनाना
  • समाज में समान अवसर  देना
  • सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुँचाना

अधिकारियो का विवरण:-

किसी भी समस्या / जानकारी हेतु नीचे दी गयी तालिका में सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है:-

क्र० सं० पदनाम फ़ोन नंबर ईमेल-आईडी
 1 जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी 9076600575 dbcwobaghpat@gmail.com

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण वेबसाइट एवं पोर्टल:-

क्र० सं० योजना का नाम  वेबसाइट लिंक वेबसाइट का उद्देश्य एवं मिलने वाली सहायता 
1 पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना https://scholarship.up.gov.in छात्रवृत्ति धनराशि(कक्षा 9-10 के ओबीसी छात्रों के लिए)

  • 10 महीने के लिए 150/- रुपये प्रति माह।
  • 750/- रुपये का वार्षिक तदर्थ अनुदान  एकमुश्त
  • अधिकतम 2250/- रुपये सालाना।
2 दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना https://scholarship.up.gov.in पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 11वीं से उच्च शिक्षा तक के ओबीसी छात्र/छात्राओं के लिए ) पढ़ाई के खर्च में मदद

  • कक्षा 11–12 (इंटरमीडिएट)
  • ग्रेजुएशन (BA, BSc, BCom)
  • पोस्ट ग्रेजुएशन (MA, MSc, MCom)
  • टेक्निकल कोर्स (Engineering, Polytechnic)
  • प्रोफेशनल कोर्स (Medical, MBA, Law, Nursing आदि)
  • ITI और अन्य डिप्लोमा कोर्स
 3 शुल्क प्रतिपूर्ति योजना https://scholarship.up.gov.in ओबीसी छात्र/छात्राओं ने जो कॉलेज/संस्थान में फीस जमा की है, उसे सरकार बाद में वापस  कर देती है।

  • OBC छात्रों को प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्स में बढ़ावा देना
  • इंजीनियरिंग, मेडिकल, MBA, Law, Polytechnic, ITI आदि|
4 शादी अनुदान योजना

 

https://www.shadianudan.upsdc.gov.in निर्धन परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान प्रदान (बीस हजार रूपये (समय के अनुसार बदल  भी सकता है)) करना है|

  • गरीब परिवारों पर शादी का आर्थिक बोझ कम करना
  • बेटियों के विवाह में सहायता देना
  • समाज में समानता और सम्मान बढ़ाना
5 कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना https://www.obccomputertraining.upsdc.gov.in OBC (पिछड़ा वर्ग) के युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा देकर उन्हें रोजगार योग्य बनाना है।

  • युवाओं को डिजिटल स्किल सिखाना
  • बेरोजगारी कम करना
  • IT सेक्टर में नौकरी के अवसर बढ़ाना
  • ग्रामीण और गरीब युवाओं को तकनीकी शिक्षा देना
 6 छात्रावास योजना https://www.backwardwelfareup.gov.in/ OBC (पिछड़ा वर्ग) के छात्रों को रहने की सुविधा देना है, ताकि वे दूर रहकर भी अपनी पढ़ाई आसानी से कर सकें।

  • गरीब छात्रों को शहर में पढ़ने का मौका
  • रहने का खर्च कम होता है
  • पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिलता है
  • शिक्षा में समानता बढ़ती है|

अधिक जानकारी के लिए पीडीऍफ़ पर क्लिक करें:-  पीड़ीऍफ़