सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
विभाग का संक्षिप्त विवरण:-
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, जनपद बागपत, शासन एवं जनता के मध्य प्रभावी संवाद स्थापित करने वाला एक महत्वपूर्ण विभाग है। विभाग का मुख्य उद्देश्य शासन की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी विभिन्न जनसंचार माध्यमों के द्वारा आमजन तक पहुंचाना है।
विभाग के प्रमुख कार्य निम्नवत हैं—
- शासन एवं प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, अभियानों एवं उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना।
- विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जनसूचनाओं का प्रसारण करना।
- प्रेस विज्ञप्ति, समाचार, फीचर, पुस्तिकाएं, पोस्टर, होर्डिंग एवं अन्य प्रचार सामग्री तैयार कर प्रकाशित करना।
- मीडिया प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करना एवं प्रेस वार्ताओं का आयोजन कराना।
- शासन की नीतियों एवं योजनाओं के संबंध में जन-जागरूकता उत्पन्न करना।
- जनपद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी, प्रचार रथ एवं जनसंपर्क अभियानों का संचालन करना।
- शासन से संबंधित समाचारों का संकलन एवं मीडिया मॉनिटरिंग कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध कराना।
- राष्ट्रीय पर्वों, महत्वपूर्ण दिवसों एवं सरकारी आयोजनों के प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करना।
- जनहित से संबंधित सूचनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी प्रसारण सुनिश्चित करना।
विभाग के उद्देश्य—
- शासन एवं जनता के मध्य प्रभावी संवाद स्थापित करना।
- जनसामान्य को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना।
- विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना।
- मीडिया एवं जनसंचार माध्यमों के माध्यम से सकारात्मक जनसंपर्क को बढ़ावा देना।
- शासन की नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करना।
- जनहितकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु सूचना प्रसार करना।
अधिकारियो का विवरण:-
किसी भी समस्या / जानकारी हेतु नीचे दी गयी तालिका में सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है:-
| क्र० सं० | पदनाम | स्तर |
फ़ोन नंबर | ईमेल-आईडी |
| 1 | जिला सूचना अधिकारी, बागपत | जिला स्तरीय | 9453005427 | diobaghpat273@gmail.com |
विशेष उपलब्धियां / नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य
1. “हमारा बागपत नवाचार पुस्तिका” का प्रकाशन: जनपद बागपत प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न नवाचारों, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों एवं जनहितकारी पहलों का व्यवस्थित संकलन एवं संपादन करते हुए “बागपत नवाचार पुस्तिका” तैयार कराई गई। उक्त पुस्तिका के माध्यम से जनपद स्तर पर विकसित नवाचारों का प्रलेखन सुनिश्चित हुआ तथा उन्हें मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया।
2. “सूचना मित्र समूह” का गठन एवं संचालन: युवाओं एवं जागरूक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु “सूचना मित्र समूह” को सक्रिय किया गया। समूह के माध्यम से शासन से प्राप्त प्रचार-प्रसार सामग्री का व्यापक स्तर पर जनसामान्य तक प्रभावी संप्रेषण कराया गया। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों द्वारा जनजागरूकता एवं जनभागीदारी में वृद्धि सुनिश्चित की गई।
3. “सूचना सेतु” एप का संचालन: डिजिटल नवाचार के रूप में “सूचना सेतु” एप विकसित/संचालित कर विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित वेबसाइट, पोर्टल एवं महत्वपूर्ण लिंक को वन-क्लिक एक्सेस पर उपलब्ध कराया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण के क्षेत्र में राज्य के सर्वोच्च युवा सम्मान “स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड” से सम्मानित सूचना मित्र स्वयंसेवक अमन कुमार के सहयोग से संचालित इस ऑनलाइन पोर्टल/एप आधारित पहल का लाभ लगभग 25,000 से अधिक नागरिकों द्वारा प्राप्त किया गया, जिससे विभिन्न शासकीय योजनाओं तक पहुंच एवं लाभार्थी सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
सूचना सेतु एप: https://linktr.ee/soochnasetu
4. बुक डिपो के माध्यम से जनजागरूकता: जनपद के सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित बुक डिपो में विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई। इस पहल से नागरिकों में अध्ययन की आदत को प्रोत्साहन मिला तथा योजनाओं के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
5. डिजिटल प्रचार–प्रसार अभियान: डिजिटल संचार को बढ़ावा देते हुए विशेष कार्यक्रमों हेतु 300 से अधिक डिजिटल पोस्टर तैयार कर व्यापक सोशल मीडिया अभियान संचालित किया गया। इस नवाचार के माध्यम से जनजागरूकता, डिजिटल पहुँच एवं कार्यक्रमों की दृश्यता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया गया।
6. “कांवड़ यात्रा एप” का विकास: जनपद में लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता वाले कांवड़ मेले के सफल एवं तकनीक-सक्षम प्रबंधन हेतु माय भारत के तकनीकी सहयोग से “कांवड़ यात्रा एप” विकसित/संचालित कराया गया। एप के माध्यम से प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई विभिन्न सुविधाएं, आवश्यक सूचनाएं एवं महत्वपूर्ण सेवाएं वन-क्लिक एक्सेस पर उपलब्ध कराई गईं, जिससे श्रद्धालुओं को समयबद्ध सूचना प्राप्त हुई तथा ई-गवर्नेंस आधारित सेवा वितरण को प्रभावी बनाया गया।
7. जनपद सोशल मीडिया सेल का गठन: विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए जनपद सोशल मीडिया सेल का गठन कराया गया तथा विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को सक्रिय किया गया। इसके माध्यम से नियमित सूचना प्रसारण, योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं कार्यों की सतत समीक्षा की प्रणाली विकसित हुई, जिससे प्रशासनिक गतिविधियों की डिजिटल पहुँच एवं जनसंपर्क में वृद्धि हुई।
8. मीडिया समन्वय एवं सकारात्मक कवरेज: मीडिया समन्वय को अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रेस नोट की प्रस्तुति शैली को मीडिया-अनुकूल एवं परिणामोन्मुख बनाया गया, जिससे केवल सूचना प्रसारण तक सीमित न रहकर प्रशासनिक कार्यों के उद्देश्य, प्रभाव एवं जनहितकारी परिणामों को भी स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया जा सका।
9. जनपद वेबसाइट पर उपलब्धियों का प्रकाशन: एनआईसी के साथ समन्वय स्थापित कर जनपद बागपत की विशिष्ट उपलब्धियों, नवाचारों एवं महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों को जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर व्यवस्थित रूप से प्रकाशित कराया गया। इस पहल से जनपद की सकारात्मक छवि निर्माण, डिजिटल उपस्थिति एवं व्यापक जनसंचार को बढ़ावा मिला।
10. जीरो वेस्ट महोत्सव हेतु राष्ट्रीय स्तर का डिजिटल अभियान: जनपद बागपत के जीरो वेस्ट महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने एवं जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से माय गवर्नमेंट टीम के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष डिजिटल अभियान संचालित कराया गया। अभियान के माध्यम से देशभर के नागरिकों को सुझाव एवं सहभागिता हेतु जोड़ा गया जिससे कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा एवं जनसहभागिता प्राप्त हुई।
प्रतिभाग करें:
अन्य जानकारी निचे दिए गये सोशल चैनल से भी प्राप्त कर सकते है:-
-
- फेसबुक: https://www.facebook.com/soochnabaghpat/
- ट्विटर/एक्स: https://x.com/baghpatdio
- इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/soochna_vibhag_baghpat/
- यूट्यूब: https://www.youtube.com/@dioofficebaghpat4871