कांवड़ यात्रा एप एवं जीरो वेस्ट मॉडल पुरा महादेव मंदिर बालेनी

जीरो वेस्ट मॉडल
जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि परशुरामेश्वर पुरा महादेव का ऐतिहासिक श्रावण मेला इस वर्ष ‘जीरो वेस्ट महोत्सव’ के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का उत्कृष्ट ढंग से निर्वहन करने तथा टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरण-अनुकूल मेला उपलब्ध कराना है।
जीरो वेस्ट महोत्सव सोशल मीडिया चैलेंज
बनें जीरो वेस्ट महोत्सव के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर
कैसे करें सहभागिता?
- अपना फोटो WhatsApp: 9557178303 पर भेजें।
- सूचना विभाग द्वारा आपके लिए विशेष अभियान पोस्टर तैयार कर उपलब्ध कराया जाएगा।
- पोस्टर को Facebook, Instagram, X (Twitter) या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करें।
- पोस्ट में DM Baghpat एवं सूचना विभाग बागपत को टैग करें।
- #ZeroWasteMahotsav #BhaktiBhiPrakritiBhi #PuraMahadev #KanwarYatra2026 हैशटैग का उपयोग करें।
सबसे अधिक लाइक्स एवं कमेंट्स प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
सूचना विभाग, बागपत
Facebook: https://www.facebook.com/soochnabaghpat/
Instagram: https://www.instagram.com/soochna_vibhag_baghpat/
Twitter/X: https://x.com/baghpatdio
जिलाधिकारी, बागपत
Facebook: https://www.facebook.com/bagpatdm
Instagram: https://www.instagram.com/baghpatdm
Twitter/X: https://x.com/BagpatDm
जनपद बागपत के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb7FFMHHVvTcAWyAH83c
अभियान के बारे में
‘जीरो वेस्ट महोत्सव सोशल मीडिया चैलेंज’ सूचना विभाग, जनपद बागपत की एक जनभागीदारी आधारित डिजिटल पहल है, जिसे MY Bharat स्वयंसेवक अमन कुमार के सुझाव पर विकसित किया गया है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु, कांवड़िये एवं नागरिक को जीरो वेस्ट महोत्सव का डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बनाकर श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत, ‘भक्ति भी, प्रकृति भी’ का संदेश तथा स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल धार्मिक आयोजन की अवधारणा को सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर तक पहुंचाना है।
अभियान के पोस्टरों के माध्यम से क्यूआर आधारित ‘कांवड़ यात्रा एप’ का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु डिजिटल जनसेवाओं का लाभ उठा सकें। सर्वाधिक लाइक्स एवं कमेंट्स प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह पहल बागपत के जीरो वेस्ट महोत्सव मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर जनभागीदारी, डिजिटल नवाचार एवं जिम्मेदार धार्मिक पर्यटन के प्रेरक उदाहरण के रूप में स्थापित करने का प्रयास है।
कौन कर सकता है सहभागिता?
सभी श्रद्धालु, कांवड़िये, युवा, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संस्थाएं एवं आम नागरिक।
कांवड़ यात्रा एप
जिले में प्रवेश से जलाभिषेक तक, हर कदम पर आपका डिजिटल सारथी
श्रावणी शिवरात्रि मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं समय पर प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सूचना विभाग, बागपत द्वारा QR आधारित ‘कांवड़ यात्रा एप’ विकसित किया गया है। बिना किसी एप डाउनलोड किए, केवल QR Code स्कैन करते ही यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाएं, डिजिटल मैप, जनसुविधाएं एवं आपातकालीन सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
कैसे जुड़ें?
QR Code स्कैन करें या लिंक पर विजिट करें: linktr.ee/KanwarYatra2026
एक क्लिक पर उपलब्ध सुविधाएं
- 🗺️ कांवड़ यात्रा एवं मंदिर परिसर का डिजिटल मैप
- 🚗 पार्किंग, 🚻 शौचालय एवं 💧 पेयजल की जानकारी
- 🚑 मेडिकल, 🚓 पुलिस एवं 🚒 अग्निशमन सहायता
- ☎️ कंट्रोल रूम से वन-क्लिक संपर्क
- 📝 भोजन गुणवत्ता संबंधी शिकायत
- 🚦 ट्रैफिक डायवर्जन एडवाइजरी
- 📢 प्रमाणिक समाचार एवं आधिकारिक सोशल मीडिया अपडेट
- ♻️ जीरो वेस्ट महोत्सव सोशल मीडिया चैलेंज
विशेषताएं
✔ बिना डाउनलोड के उपयोग
✔ QR आधारित त्वरित एक्सेस
✔ एक क्लिक पर अनेक जनसेवाएं
✔ सुरक्षित, सरल एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल
जनपद में प्रवेश करते ही ‘कांवड़ यात्रा एप’ से जुड़ें और अपनी पूरी यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक बनाएं।
जीरो वेस्ट महोत्सव के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर से सम्बंधित कुछ विशेष फोटोज










