राजस्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विवरण
राजस्व विभाग
विभाग का संक्षिप्त विवरण
उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है, जो भूमि से संबंधित कार्यों, राजस्व संग्रह तथा भूमि अभिलेखों के प्रबंधन का कार्य करता है। यह विभाग भूमि व्यवस्था को सुचारु रखने, किसानों और नागरिकों को भूमि से संबंधित सेवाएँ प्रदान करने तथा सरकारी राजस्व बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राजस्व विभाग भूमि अभिलेखों का रखरखाव, नामांतरण (Mutation), बंटवारा, भू-राजस्व वसूली तथा जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य एवं निर्वाचन सम्बन्धी कार्य करता है। विभाग द्वारा राजस्व न्यायालयों के माध्यम से भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण एवं कानून व्यवस्था में भी सहयोग किया जाता है।
मुख्य कार्य:-
- भूमि अभिलेखों (खतौनी, खसरा आदि) का रखरखाव और अद्यतन करना।
- भूमि राजस्व की वसूली करना।
- भूमि विवादों का निपटारा करना।
- भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास से संबंधित कार्य करना।
- आपदा (बाढ़, सूखा आदि) के समय राहत और मुआवजा वितरण करना।
- विभागीय प्रशासन
राजस्व विभाग का संचालन मुख्य रूप जिला स्तर पर जिलाधिकारी (District Magistrate) और तहसीलदार के माध्यम से किया जाता है।
अधिकारियो का विवरण:-
किसी भी समस्या / जानकारी हेतु नीचे दी गयी तालिका में सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है:-
| क्र० सं० | पदनाम | स्तर |
फ़ोन नंबर | ईमेल-आईडी |
| 1 | अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) | जिला-स्तर | 9454417633 | adm.bg-up@gov.in |
| 2 | अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) | जिला-स्तर | 9997820502 | |
| 3 | उपजिलाधिकारी बागपत | तहसील-स्तर | 9454416713 | |
| 4 | उपजिलाधिकारी बडौत | तहसील-स्तर | 9454416714 | |
| 5 | उपजिलाधिकारी खेकड़ा | तहसील-स्तर | 9454416715 | |
| 6 | तहसीलदार बागपत | तहसील-स्तर | 9454416716 | |
| 7 | तहसीलदार बडौत | तहसील-स्तर | 9454416717 | |
| 8 | तहसीलदार खेकड़ा | तहसील-स्तर | 9454416718 |
उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण वेबसाइट एवं पोर्टल:-
| क्र० सं० | विवरण | वेबसाइट लिंक | कार्य |
| 1 | यू०पी० भुलेख पोर्टल | https://upbhulekh.gov.in | खसरा, खतौनी, भूमि स्वामित्व और गाटा संख्या की जानकारी देखने के लिए। |
| 2 | यू०पी० भू नक्शा पोर्टल | https://upbhunaksha.gov.in | भूमि का नक्शा (भू-नक्शा) ऑनलाइन देखने और प्रिंट करने के लिए। |
| 3 | राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश | https://bor.up.nic.in | राजस्व प्रशासन, आदेश, अधिसूचना और विभागीय जानकारी के लिए। |
| 4 | ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश | https://edistrict.up.gov.in | जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए। |
| 5 | स्टाम्प एवं रजिस्ट्री पोर्टल | https://igrsup.gov.in | संपत्ति पंजीकरण, स्टाम्प शुल्क और भूमि रजिस्ट्री से संबंधित सेवाएँ। |
| 6 | राहत/आपदा पोर्टल | https://rahat.up.nic.in | आपदा राहत, बाढ़ या प्राकृतिक आपदा से संबंधित जानकारी। |
| 7 | राजस्व न्यायालय – वाद पोर्टल | https://vaad.up.nic.in | राजस्व न्यायालयों में चल रहे मामलों की ऑनलाइन जानकारी। |