बंद करे

ग्राम्य विकास विभाग से संचालित योजनाये

ग्राम्य विकास विभाग का संक्षिप्त विवरण:-

ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करना और गाँवों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को सुधारना है। यह विभाग ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं का विकास, रोजगार सृजन तथा गरीबी उन्मूलन से संबंधित योजनाओं का संचालन करता है।

मुख्य कार्य :-

  • ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं का विकास करना।
  • ग्रामीण लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराना।
  • गरीबी उन्मूलन और आजीविका बढ़ाने से संबंधित योजनाओं का संचालन।
  • ग्राम पंचायतों और स्थानीय संस्थाओं को मजबूत बनाना।
  • केंद्र और राज्य सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं को लागू करना।

प्रमुख योजनाएँ 

  • विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (जी-राम-जी )
  • प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना

ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों का विवरण :-

क्र०सं० पदनाम स्तर  मोबाइल नंबर ईमेल -आईडी
1 मुख्य विकास अधिकारी जिला स्तर 9454465043 cdobg-up@nic.in
2 परियोजना निदेशक जिला स्तर 9454465044 drda-bag@nic.in
3 जिला विकास अधिकारी जिला स्तर 9454465045
4 खंड विकास अधिकारी – बागपत ब्लाक स्तर 9412514321
5 खंड विकास अधिकारी – बडौत ब्लाक स्तर 9454465047
6 खंड विकास अधिकारी – खेकड़ा ब्लाक स्तर 9467223306
7 खंड विकास अधिकारी – पिलाना ब्लाक स्तर 9454465050
8 खंड विकास अधिकारी – बिनौली ब्लाक स्तर 9454465048
9 खंड विकास अधिकारी -छपरौली ब्लाक स्तर 9454465046