बंद करे

पुलिस विभाग

करीब 243286 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले और लगभग 20 करोड़ (2011 की जनगणना के मुताबिक) से ज्यादा जनसंख्या के साथ, उत्तर प्रदेश को न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा एकल पुलिस बल होने का गौरव प्राप्त है। उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक 75 जिलों में 33 सशस्त्र बटालियनों खुफिया, जांच, भ्रष्टाचार निरोधी, तकनीकी, प्रशिक्षण, अपराध विज्ञान इत्यादि से संबन्धित विशेषज्ञ प्रकोष्ठ / शाखाओं में फैले करीब 3.10 लाख कर्मियों के बल की कमान संभालते हैं।

देश की वर्तमान पुलिस प्रणाली 1861 के पुलिस एक्ट के परिणामस्वरूप बनी थी। ये एक्ट 1860 में श्री एच.एम. कोर्ट की अगुवाई में गठित पुलिस आयोग की अनुशंसाओं के बाद अधिनियमित हुआ था। यही श्री कोर्ट उत्तर पश्चिम प्रांत और अवध, जो वर्तमान के उत्तर प्रदेश का क्षेत्र है, के पहले पुलिस महानिरीक्षक बने। पुलिस महकमे का ढांचा निम्नलिखित आठ संगठनों के रूप में खड़ा किया गया था :

  • प्रांतीय पुलिस
  • राजकीय रेलवे पुलिस
  • शहर पुलिस
  • छावनी पुलिस
  • नगर पुलिस
  • ग्रामीण एवं सड़क मार्ग पुलिस
  • नहर पुलिस
  • बर्कन्दाज गार्ड (अदालतों की सुरक्षा के लिए)

पुलिस विभाग  के अधिकारियों का विवरण :-

क्र० सं० पदनाम फ़ोन नंबर ईमेल-आईडी
1 पुलिस अधीक्षक 9454400258 spbpt-up@nic.in
2 अपर पुलिस अधीक्षक 9454401030 asp-police.bg@up.gov.in
3 क्षेत्राधिकारी बागपत 9454406942 co-baghpat.bg@up.gov.in
4 क्षेत्राधिकारी बडौत 9454401562 co-baraut.bg@up.gov.in
5 क्षेत्राधिकारी खेकड़ा 9454401561 co-khekra.bg@up.gov.in
6 महिला थाना बागपत 9454404783 so-mahilathana.bg@up.gov.in
7 थाना बागपत 9454402959 so-baghpat.bg@up.gov.in
8 थाना बालेनी 9454402960 so-baleni.bg@up.gov.in
9 थाना बडौत 9454402961 so-baraut.bg@up.gov.in
10 थाना बिनौली 9454402962 so-binauli.bg@up.gov.in
11 थाना चांदीनगर 9454402963 so-chandinagar.bg@up.gov.in
12 थाना छपरौली 9454402964 so-chhaprauli.bg@up.gov.in
13 थाना दोघट 9454402965 so-doghat.bg@up.gov.in
14 थाना खेकड़ा 9454402966 so-khekra.bg@up.gov.in
15 थाना रामाला 9454402967 so-ramala.bg@up.gov.in
16 थाना सिंघवाली अहीर 9454402958 so-singhawliahir.bg@up.gov.in
17 एएचटीयु (AHTU) 9454401030 so-ahtu.bg@up.gov.in

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स :-

क्र० सं० क्राइम का प्रकार क्राइम से सम्बन्धित हेल्पलाइन नंबर
1 आत्महत्या रोकथाम 14416
2 आपात काल  सेवाएँ 112
3 साइबर क्राइम 1930
4 वीमेन पॉवर लाइन 1090
5 फायर ब्रिगेड 101
6 एम्बुलेंस 108
7 चाइल्ड लाइन 1098
8 यातायात हेल्पलाइन 9454002555

 

साइबर क्राइम/फ्रॉड  परिचय : 

https://www.cybercrime.gov.in पोर्टल भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान करना है। यह पोर्टल इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन के अंतर्गत कार्य करता है।

प्रमुख सेवाएँ:

  • ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना (24×7)
  • सभी प्रकार के साइबर अपराध (जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, हैकिंग, सोशल मीडिया अपराध आदि) की रिपोर्टिंग
  • महिला एवं बच्चों से संबंधित  अपराधों के लिए विशेष सुविधा (गोपनीय  रिपोर्टिंग)
  • फाइनेंशियल फ्रॉड रिपोर्टिंग सिस्टम – त्वरित कार्यवाही हेतु
  • शिकायत स्टेटस ट्रैकिंग – शिकायत की स्थिति ऑनलाइन देख सकते है|

हेल्पलाइनः

tele 1    1930 (24×7 साइबर क्राइम/फ्रौड)

नोट पॉइंट :- वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत कॉल करें (जितनी जल्दी रिपोर्ट, उतनी अधिक रिकवरी की संभावना)

दिए गए  पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें  Link: –   https://www.cybercrime.gov.in/

किसी भी तरह धोखाधड़ी की स्थिति को पहचानने एवं उससे बचने के लिए कुछ खास टिप्स के लिए क्लिक करे:-

बच्चो की सुरक्षा के लिए  माता पिता की सुरक्षा के लिए  महिलाओ की सुरक्षा के लिए 
रिमोट एक्सेस सुरक्षा के लिए  कंप्यूटर/मोबाइल की सुरक्षा के लिए  वैवाहिक/ गिफ्ट फर्जीवाड़े से सुरक्षा के लिए 

बागपत साइबर क्राइम थाने द्वारा सुलझाए गए केस देखने के लिए क्लिक करें:-

1- सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कपड़ो का विज्ञापन दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड JustDial प्लेटफ़ॉर्म पर ग्रोसरी एवं कोल्डड्रिंक का  विज्ञापन दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड ऑनलाइन 99,000 का  धोखाधड़ी होने पर पीड़ित व्यक्ति की धनराशि वापस करायी  गयी 

 

एक केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर [सीईआईआर/CEIR] परिचय:-

दूरसंचार विभाग द्वारा  संचारित CEIR पोर्टल (https://www.ceir.gov.in/Home/index-hindi.jsp) एक केंद्रीकृत प्रणाली  है, जिसका उद्देश्य चोरी हुए और खोये हुए मोबाइल्स फ़ोन को ब्लाक करना , ट्रैक करना और  पुनः प्राप्त करने  में सहायता देना है।

मुख्य उद्देश्यः

खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करना

अवैध / डुप्लीकेट IMEI वाले मोबाइल की पहचान

मोबाइल फोन के दुरुपयोग को रोकना

मोबाइल चोरी से जुड़े अपराधों पर नियंत्रण

मुख्य विशेषताएँः

1. IMEI आधारित ट्रैकिंगः हर मोबाइल का एक यूनिक IMEI नंबर होता है, जिससे उसकी पहचान की जाती है।

2. ब्लॉक /अनब्लॉक सुविधा – चोरी होने पर IMEI ब्लॉक किया जा सकता है मिलने पर पुनः अनब्लॉक किया जा सकता है

3. ऑनलाइन शिकायतः नागरिक पोर्टल के माध्यम से सीधे शिकायत दर्ज कर सकते हैं

4. पुलिस व टेलीकॉम कंपनियों का समन्वयः डेटा शेयरिंग के माध्यम से तेजी से कार्यवाही

कार्यप्रणालीः

1. उपयोगकर्ता CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करता है

2. IMEI नंबर को ब्लैकलिस्ट किया जाता है

3. सभी नेटवर्क पर मोबाइल निष्क्रिय हो जाता है

4. मिलने पर उपयोगकर्ता अनब्लॉक के लिए आवेदन कर सकता है

 

लाभः

मोबाइल चोरी में कमी

आम नागरिकों को सुरक्षा

अपराध नियंत्रण में सहायता

डिजिटल ट्रैकिंग से पारदर्शिता

मोबाइल फ़ोन /फ़ोन से  सम्बन्धित  किसी भी प्रकार की समस्या के लिए निचे दिए गए  पोर्टल के लिंक पर क्लिक करे:-

https://www.ceir.gov.in/Home/index-hindi.jsp