बंद करे

जिला प्रशासन बागपत द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेला 11 जून 2026

01/06/2026 - 30/11/2026
जिला प्रशासन बागपत द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेला 2026                                    रोजगार मेला जून २०२६
दिनांक 11 जून 2026 – प्रातः 10:00 बजे से स्यादवाद इंस्टिट्यूट,दिल्ली रोड बागपत 
 100+ प्रतिष्ठित कंपनियाँ       5000+ रोजगार / वैकेंसी अवसर
 ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू, ऑफर लेटर वितरण, निःशुल्क पंजीकरण एवं करियर मार्गदर्शन
 प्रमुख क्षेत्र:
आईटी • प्रौद्योगिकी • ऑटोमोबाइल • बैंकिंग और वित्त • स्वास्थ्य सेवा • आतिथ्य सत्कार • विनिर्माण • सेवा क्षेत्र
 पात्रता:
10वीं | 12वीं | ITI | Diploma | स्नातक | तकनीकी एवं गैर-तकनीकी अभ्यर्थी
 आवश्यक दस्तावेज:
Resume / Bio-data, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट फोटो
पंजीकरण करें:
 टोल फ्री: 155330

बागपत, 11 जून 2026 — केंद्र सरकार के प्रगति पथ के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में 5 जून से 21 जून तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके क्रम में सेवा, संस्कार ,सुशासन, एवं सम्मान, के अंतर्गत बागपत जिले में रोजगार सृजन और सुशासन का एक शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्यादवाद इंस्टिट्यूट में वृहद रोजगार मेला अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ। मिशन रोजगार के तहत आयोजित इस मेले ने न केवल हजारों युवाओं, महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए, बल्कि बागपत को आत्मनिर्भरता और औद्योगिक प्रगति की नई दिशा भी दी।

आयोजित वृहद रोजगार मेला 2026  के कुछ खास पहलू :-

  • इस मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
  • मेले में 66से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें बागपत, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली-एनसीआर की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयाँ शामिल थीं।
  • इस आयोजन में कुल 1654अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1,042अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया।
  • युवाओं को अपने घर के पास ही ₹13,000 से ₹35,000 वेतनमान पर रोजगार मिला
  • इस अवसर पर स्यादवाद इंस्टिट्यूट अध्यक्ष नागेंद्र गोयल ,मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा , जिला सहायता रोजगार अधिकारी विपिन कुमार, भाजपा जिला मंत्री सुंदर धाम सहित आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से सम्बंधित फोटो:-

Rojgar Mele 1. Rojgar Mele २. Rojgar Mele 3. Rojgar Mele 4.