बंद करे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम बागपत दिनांक 12-06-2026

12/06/2026 - 31/12/2026

दिनांक 12 जून 2026 को जनपद बागपत के मवीकलां स्थित हरि कैसल में जिला प्रशासन बागपत द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 144 जोड़े वैदिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्री राजकुमार सांगवान, जनपद के सम्मानित विधायकगण तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए अतिथियों ने उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।

जिला प्रशासन बागपत द्वारा आयोजित इस समारोह में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की गईं। विवाह समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ वर-वधुओं एवं उनके परिजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जिससे समारोह का वातावरण उत्साह एवं उल्लास से परिपूर्ण रहा।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायी एवं जनकल्याणकारी पहल बताया।

इस अवसर पर सांसद श्री राजकुमार सांगवान, विधायकगण, जिला प्रशासन के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं परिजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से सम्बन्धित फोटोज एवं विडियो देखने के लिए क्लिक करे :-