खाद्य एवं रसद विभाग
खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश का संक्षिप्त विवरण:-
खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश (Food and Civil Supplies Department, Uttar Pradesh) राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को खाद्यान्न और आवश्यक वस्तुएँ उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का संचालन करना है।
संक्षिप्त विवरण:-
खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत कार्य करता है और यह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत पात्र परिवारों को सस्ती दरों पर गेहूं, चावल आदि खाद्यान्न उपलब्ध कराता है। विभाग राशन कार्ड जारी करने, खाद्यान्न भंडारण, परिवहन और उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन वितरण की व्यवस्था करता है।
विभाग के प्रमुख कार्य:-
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का संचालन – गरीब एवं पात्र परिवारों को सब्सिडी पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना।
- राशन कार्ड जारी करना – पात्र परिवारों को राशन कार्ड बनाना, संशोधन व सूची का प्रबंधन।
- खाद्यान्न क्रय एवं भंडारण – किसानों से धान व गेहूं की खरीद और उनका सुरक्षित भंडारण।
- उचित मूल्य की दुकानों का संचालन – राशन दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण।
- मूल्य नियंत्रण एवं निगरानी – आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा जमाखोरी और कालाबाजारी पर नियंत्रण रखना।
मुख्य उद्देश्य:-
- गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना
- खाद्यान्न वितरण प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाना
- जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना
प्रमुख योजनाएँ
1. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (NFSA)
- इस अधिनियम के अंतर्गत पात्र परिवारों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न दिया जाता है।
- खाद्यान ( गेहूं, चावल) का निशुल्क वितरण वर्ष 2028 तक
- राज्य की बड़ी आबादी को खाद्य सुरक्षा प्रदान की जाती है।
2. वन नेशन वन राशन कार्ड योजना
- इस योजना के तहत लाभार्थी देश में कहीं भी अपने राशन कार्ड से राशन प्राप्त कर सकते हैं।
- प्रवासी मजदूरों के लिए यह योजना विशेष रूप से लाभकारी है।
LPG सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी निगरानी एवं नियंत्रण:-
- LPG सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अनियमित वितरण को रोकने के लिए विभाग नियमित निरीक्षण और छापेमारी करता है।
- जिला प्रशासन और विभागीय टीमों द्वारा हजारों स्थानों पर जांच अभियान चलाए जाते हैं ताकि गैस की आपूर्ति सुचारु बनी रहे।
खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों का विवरण :-
| क्र०सं० | पदनाम | स्तर | मोबाइल नंबर | ईमेल -आईडी |
| 1 | जिला पूर्ति अधिकारी | जिला-स्तर | 9568612333 | |
| 2 | क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी | तहसील-स्तर | 8192956666 | |
| 3 | पूर्ति निरीक्षक बागपत | तहसील-स्तर | 9411456268 | |
| 4 | पूर्ति निरीक्षक खेकड़ा | तहसील-स्तर | 9818256577 | |
| 5 | पूर्ति निरीक्षक बड़ौत | तहसील-स्तर | 7007024463 |