खाद्य एवं रसद विभाग
खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश का संक्षिप्त विवरण:-
खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश (Food and Civil Supplies Department, Uttar Pradesh) राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को खाद्यान्न और आवश्यक वस्तुएँ उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का संचालन करना है।
संक्षिप्त विवरण:-
खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत कार्य करता है और यह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत पात्र परिवारों को सस्ती दरों पर गेहूं, चावल आदि खाद्यान्न उपलब्ध कराता है। विभाग राशन कार्ड जारी करने, खाद्यान्न भंडारण, परिवहन और उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन वितरण की व्यवस्था करता है।
विभाग के प्रमुख कार्य:-
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का संचालन – गरीब एवं पात्र परिवारों को सब्सिडी पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना।
- राशन कार्ड जारी करना – पात्र परिवारों को राशन कार्ड बनाना, संशोधन व सूची का प्रबंधन।
- खाद्यान्न क्रय एवं भंडारण – किसानों से धान व गेहूं की खरीद और उनका सुरक्षित भंडारण।
- उचित मूल्य की दुकानों का संचालन – राशन दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण।
- मूल्य नियंत्रण एवं निगरानी – आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा जमाखोरी और कालाबाजारी पर नियंत्रण रखना।
मुख्य उद्देश्य:-
गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना
खाद्यान्न वितरण प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाना
जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना
खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों का विवरण :-
किसी भी समस्या / जानकारी हेतु नीचे दी गयी तालिका में सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है:-
| क्र0सं0 | पदनाम | स्तर | मोबाईल नम्बर | ई-मेल आईडी |
| 1 | जिला पूर्ति अधिकारी | जिलास्तर | 9568612333 | dsobaghpat94@gmail.com |
| 2 | क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (खाद्य क्षेत्र- 1 (तहसील बडौत) ओर 2 (तहसील बागपत व तहसील खेकड़ा) | खाद्य क्षेत्र स्तर | 8192956666 | – |
| 3 | पूर्ति निरीक्षक,बागपत | तहसील स्तर | 9411456268 | – |
| 4 | पूर्ति निरीक्षक, खेकड़ा | तहसील स्तर | 9818256577 | – |
| 5 | पूर्ति निरीक्षक, बडौत | तहसील स्तर | 7007024463 | – |
प्रमुख योजनाएँ:-
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (NFSA)
- इस अधिनियम के अंतर्गत पात्र परिवारों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न दिया जाता है।
- खाद्यान ( गेहूं, चावल) का निशुल्क वितरण वर्ष 2028 तक
- राज्य की बड़ी आबादी को खाद्य सुरक्षा प्रदान की जाती है।
- प्रधान मंत्री उज्जवला योजना (PMUY)
वर्तमान में जनपद बागपत में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 01 व 02 के कुल 72458 गैस कनेक्शन प्रचलित है (संतृप्ता124 प्रतिशत)। पात्र परिवारों की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला जिसका नाम SECC 2011 में हो द्वारा के0वाई0सी0 फार्म भरकर नजदीकी एल0पी0जी0 गैस एजेन्सी में आवेदन किया जा सकता है। कनैक्शन के लिये पंचायत राशनकार्ड, फोटो आई0डी0 (आधार कार्ड, वोटरकार्ड) बैंक पासबुक की छायाप्रति जरूरी हैl प्रधान मंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को प्रतिवर्ष होली व दीपावली के अवसर पर निःशुल्क गैस सिलेण्डर का वितरण कराया जा रहा है।
- वन नेशन वन राशन कार्ड योजना
- इस योजना के तहत लाभार्थी देश में कहीं भी अपने राशन कार्ड से राशन प्राप्त कर सकते हैं।
- प्रवासी मजदूरों के लिए यह योजना विशेष रूप से लाभकारी है।
LPG सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी निगरानी एवं नियंत्रण:-
LPG सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अनियमित वितरण को रोकने के लिए विभाग नियमित निरीक्षण और छापेमारी करता है। जिला प्रशासन और विभागीय टीमों द्वारा हजारों स्थानों पर जांच अभियान चलाए जाते हैं ताकि गैस की आपूर्ति सुचारु बनी रहे।
- विभाग से सम्बन्धित समस्त जानकारी हेतु खाद्य तथा रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाईट https://nfsa.up.gov.in/ पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।