माँ यमुना की आरती दिनांक 19 अप्रैल 2026
|
-: निमंत्रण :-
आप सभी श्रद्धालु भक्तों को सादर आमंत्रण
पावन लहरों की मधुर पुकार,
भक्ति से सजेगा यमुना का द्वार…
दीपों की ज्योति, मंत्रों का गान,
आस्था में डूबेगा सारा जहान।
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर
यमुना महाआरती का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है।
स्थान: यमुना घाट, बागपत
दिनांक: 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार
समय: सायं 5 बजे से
आइए, इस दिव्य एवं ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें
माँ यमुना की आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें
Location Link: https://maps.app.goo.gl/StFUcKo6ZpyV1HLr9
|
|
अक्षय तृतीया पर बागपत में ‘यमुना महाआरती’ का भव्य आयोजन, आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बागपत, 19 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया के अवसर पर यमुना पक्का घाट पर आयोजित ‘यमुना महाआरती’ महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह से भर दिया। संध्या होते ही घाट दीपों की रोशनी, भगवा आभा और वैदिक मंत्रों की गूंज से जगमगा उठा। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि “भक्ति भी, प्रकृति भी” के संदेश के साथ आस्था और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम बना।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वच्छता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की झलक इस आयोजन में स्पष्ट दिखाई दी। राज्यमंत्री केपी मलिक और जसवंत सिंह सैनी ने यमुना संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए इसे जनभागीदारी का महत्वपूर्ण अभियान बताया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ।
महाआरती की खास बात रही—आस्था के साथ जिम्मेदारी का भाव। श्रद्धालुओं ने आरती के साथ यमुना को स्वच्छ रखने, कूड़ा न फैलाने और जल संरक्षण का संकल्प लिया। ‘जीरो वेस्ट’ थीम, प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था और नवाचारों ने आयोजन को प्रेरणादायक बनाया।
भजन, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारतीय परंपरा को जीवंत किया। यह आयोजन बागपत की नई पहचान बनकर उभरा और समाज को स्वच्छता व संरक्षण का संदेश दे गया।
कार्यक्रम से सम्बन्धित फोटोज एवं मीडिया गैलरी :- कार्य्रक्रम से सम्बन्धित विडियो देखने के लिए क्लिक करे
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









